बहराइच: भाजपा की ओर से डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, पार्टी की मजबूती के लिये जमा की गई सहायता राशि
बहराइच। शहर के पानी टंकी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए लोगों ने सहायता राशि जमा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रथम अर्पित श्रीवास्तव की ओर से शहर के पानी टंकी चौराहा पर डोनेशन कैंप लगाया गया। मजबूत भाजपा …
बहराइच। शहर के पानी टंकी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए लोगों ने सहायता राशि जमा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रथम अर्पित श्रीवास्तव की ओर से शहर के पानी टंकी चौराहा पर डोनेशन कैंप लगाया गया।
मजबूत भाजपा मजबूत राष्ट्र माइक्रो डोनेशन कैंप की मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं। उन्होंने मजबूत राष्ट्र के लिए लोगों से डोनेशन लिया। जिसकी रसीद लोगों को काटकर दी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित शिविर में लगभग 200 लोगों ने पार्टी को डोनेशन दिया। सदर विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में किए जा रहे कार्य की सराहना की।
इस अवसर नीरव प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, मंजुला पाठक, सुदामा मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, मानस यज्ञसैनी, अभिषेक सिंह रैकवार, सुधांशु सिंह राणा, जतिन गुप्ता और विक्रम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ें- पांच राज्यों को 1887.23 करोड़ रूपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर
