रायबरेली: पुलिस ने सुलझाया पारिवारिक विवाद, सालों से अलग रह रहे बुजुर्गों और बच्चों में कराई सुलह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दस साल से घर के बुजुर्गों और उनके बेटों के बीच चल रहे विवाद को पुलिस ने सुलझा दिया है। इस मामले में न्यायालय में भी वाद चल रहा है। बता दें, मामला जिले के थाना डीह का है। यहां के गांव त्रिपाठी का पुरवा के बुजुर्ग रामनाथ और उनकी पत्नी पियारा देवी का …

रायबरेली। दस साल से घर के बुजुर्गों और उनके बेटों के बीच चल रहे विवाद को पुलिस ने सुलझा दिया है। इस मामले में न्यायालय में भी वाद चल रहा है। बता दें, मामला जिले के थाना डीह का है। यहां के गांव त्रिपाठी का पुरवा के बुजुर्ग रामनाथ और उनकी पत्नी पियारा देवी का उनके बेटे कृष्ण कुमार व बहू अंजू देवी से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

दोनों बुजुर्ग विगत दस साल से अपने ही बच्चों से दूर रह रहे थे। मामले में न्यायालय में भी मुकदमा लंबित था। इस बीच मामला उपनिरीक्षक निखिलेश कुमार के पास पहुंचा। उन्होंने बुजुर्ग और उसके बेटे बहु को थाना बुलाया।

दोनों पक्षों से लंबी वार्ता के बाद सुलह के लिए राजी कर लिया गया। फिर थाना में ही मिठाई मंगाई गई और पिता पुत्र, सास बहू ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक साथ एक घर में रहने के लिए खुशी से रवाना हुए।

पढ़ें- अयोध्या: घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने कराई शादी, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार