बरेली: हजरत अली की यौमे शहादत पर किया रोजा इफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को हजरत मौला अली की यौमे शहादत पर खानकाहे सकलैनिया शराफतिया पर हजरत मौला अली की शान में मनकबत की महफिल का आयोजन किया गया। शाम 5:30 बजे पीरो मुरशिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुजूर ने फातिहा की और आखिर में खुसूसी दुआएं हुईं। इससे पहले हजरत अली की शख्सियत पर …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को हजरत मौला अली की यौमे शहादत पर खानकाहे सकलैनिया शराफतिया पर हजरत मौला अली की शान में मनकबत की महफिल का आयोजन किया गया। शाम 5:30 बजे पीरो मुरशिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुजूर ने फातिहा की और आखिर में खुसूसी दुआएं हुईं। इससे पहले हजरत अली की शख्सियत पर रोशनी डाली गई।

हजरत मौला अली हिम्मत-ओ-शुजाअत की एक मजबूत चट्टान थे। आपने कई जंगों में इस्लाम को फतह दिलाकर इस्लाम का परचम बुलंद किया। इस्लाम में हजरत मौला अली का बुलंद मुकाम है। दरगाह शराफत मियां के मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि फातिहा शरीफ के बाद तमाम अकीदतमंदों का दरगाह शरीफ के मेहमान खाने में रोजा इफ्तार कराया गया।

रोजा इफ्तार में बेशुमार तादाद में रोजेदारों ने शिरकत की। इस मौके पर मुंतखब मियां, गाज़ी मियां, सादकैन सकलैनी, हमजा सकलैनी, गौसी सकलैनी, मुर्तुजा सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, इंतजार हुसैन, हाजी लतीफ सकलैनी, मन्ना सकलैनी, ऐनुल सकलैनी, उमम सकलैनी, रीनू सकलैनी, आदिल सकलैनी, रिजवान सकलैनी, इमरान सकलैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नगर निगम में फल-सब्जी मंडियों को ठेके पर देने का विरोध, हंगामा और प्रदर्शन, नीलामी स्थागित

संबंधित समाचार