मुरादाबाद : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
मुरादाबाद। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश भर में हिन्दू अतिवादी संगठनों द्वारा लगातार अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहा है। धार्मिक जुलूसों और शोभा यात्रा में …
मुरादाबाद। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश भर में हिन्दू अतिवादी संगठनों द्वारा लगातार अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहा है। धार्मिक जुलूसों और शोभा यात्रा में मुसलमानों के खिलाफ भड़काने वाले नारे लगाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मस्जिदों के सामने जुलूस को रोक कर मुसलमानों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। यह सब कुछ पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में होता है। अराजक तत्वों को खुली छूट व सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिसके नतीजे में देश भर में कई जगह दंगे हो गये हैं।
उन्होंने कहा कि देश भर में मुसलमानों व इस्लाम के खिलाफ चल रहे अभियान पर तुरंत रोक लगाई जाए। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। धार्मिक जुलूस, शोभा यात्रा व धर्म संसद के नाम पर नंगी तलवारों व अन्य हथियारों का प्रदर्शन व मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ नारे और भाषण को आतंकवाद घोषित किया जाए। हाल ही में देश के विभिन्न भागों में घटित साम्प्रदायिक घटनाओं की उच्च न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘मुझे नौकरी में बहाल करो’…आरिफ ने डीएम और नगर आयुक्त से लगाई गुहार
