Alia Bhatt Photos : शादी के बाद पिंक सूट में नजर आईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने डार्लिंग रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने वास्तु अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2022 को शादी की। शादी के बाद आलिया भट्ट को अब पहली बार स्पॉट किया गया। आलिया के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया …

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने डार्लिंग रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने वास्तु अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2022 को शादी की। शादी के बाद आलिया भट्ट को अब पहली बार स्पॉट किया गया। आलिया के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में रणबीर कपूर की दुल्हन बनने के बाद आलिया के चेहरे पर ग्लो और खुशी साफ नजर आ रही है। बेबी पिंक कलर के सलवार-सूट में आलिया खूबसूरत लग रही हैं।

आलिया ने सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है। न्यूड मेकअप और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए न्यूली मैरिड आलिया काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को ओपन हेयर और झुमकियों के साथ कंप्लीट किया है।

आलिया ने पैपराजी को अलग-अलग अंदाज में पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी वेडिंग रिंग भी प्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

शादी के बाद इस लुक में आलिया के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। फैंस आलिया की सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- Soo pretty ❣️?, एक दूसरे यूजर ने लिखा-GORGEOUS????????।

 

शादी पर आलिया भट्ट ने सब्यसाची की ऑफ वाइट और गोल्डन साड़ी चुनी, रणबीर ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी थी। आलिाय ने डायमंड जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया था। न्यूड मेकअप और खुले बाल ने लोगों का ध्यान खींचा।

आलिया अपनी वेडिंग के बाद अपने वर्क को पूरा करने निकल गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बची हुई शूटिंग पूरी करने जेसलमेर गई हैं। आलिया की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें : रणबीर-आलिया की मेहंदी की कुछ और तस्वीरें हुईं आउट, सालियों के बीच फंसे दूल्हे मियां, देखें फोटो

संबंधित समाचार