रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में अलग अलग स्थानों पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का कारण बनी हैं। जिनमें एक की मौत हो गई है , जबकि तीन लोग घायल हुए है। उधर राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत से जाम लग गया है। पहली दुर्घटना शहर क्षेत्र के त्रिपुला चौराहा के पास हुई है। नगर पालिका द्वारा …

रायबरेली। जिले में अलग अलग स्थानों पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का कारण बनी हैं। जिनमें एक की मौत हो गई है , जबकि तीन लोग घायल हुए है। उधर राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत से जाम लग गया है।

पहली दुर्घटना शहर क्षेत्र के त्रिपुला चौराहा के पास हुई है। नगर पालिका द्वारा बनाए गए कान्हा गोशाला में काम करने वाले बनवारीलाल निवासी अहिया रायपुर को चौराहा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरी दुर्घटना महराजगंज क्षेत्र में हुई है। मंगलवार सुबह करम अली का पुरवा मजरे पहरे मऊ निवासी विनोद अपने भाई लवलेश व गांव के ही राजकुमार के साथ एक ही बाइक से बैठकर महराजगंज आ रहे थे।

बसावन नगर गांव के पास चंदापुर की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तीनों युवकों को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विनोद व उसके भाई लवलेश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजकुमार का इलाज सीएससी पर चल रहा है।

उधर लालगंज कोतवाली क्षेत्र में राजमार्ग पर दो ट्रक आपस में भिड़ गए हैं। जिससे राजमार्ग पर कई किमी लंबा जाम लग गया है। जाम में सैकड़ों वाहन घंटो फंसे रहे । पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों कोराजमार्ग के किनारे किया गया। उसके बाद राजमार्ग पर आवागमन बहाल हुआ है।

पढ़ें- रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

संबंधित समाचार