बेटे के जन्म के 12 दिन बाद भारती लौटी काम पर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
मुंबई। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन चुके हैं। मां बनने के केवल 12 दिन बाद ही भारती वापस अपने काम पर भी लौट चुकी हैं। जिससे सुन कर फैंस भी हैरान हुए हैं। आपको बतादें कि भारती सिंह मैटरनिटी लीव पर थी, लेकिन प्रेगनेंसी के 12 दिन बाद उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट के …
मुंबई। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन चुके हैं। मां बनने के केवल 12 दिन बाद ही भारती वापस अपने काम पर भी लौट चुकी हैं। जिससे सुन कर फैंस भी हैरान हुए हैं। आपको बतादें कि भारती सिंह मैटरनिटी लीव पर थी, लेकिन प्रेगनेंसी के 12 दिन बाद उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट के चलते वापस सेट पर लौटना पड़ा।
मैटरनिटी लीव से भारती के वापस आते ही जब लोगो के सवालो ने उन्हें घेर लिया है, क्यों आ गईं… जिसका जवाब भारती ने दिया कि- 12 दिन का है बेबी लेकिन, भाई काम काम है… इसी के साथ भारती सिंह ने अपने सभी फैंस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आप लोगों की वजह से ही मेरी एनर्जी और हौसला बरकरार रहा है। जानकारी के लिए बतादें कि अपने लाडले को जन्म देने से 1 दिन पहले तक भारती सिंह ने शूट कंप्लीट किए हैं। उन्होंने अपने नौवें महीने में भी खूब काम किया है।
वैसे भारती सिंह को सेट पर देख सभी का अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ फैन खुश हुए तो कुछ फैंस मेकर्स पर गुस्सा निकालते नजर आए। किसी ने भारती को वापस लौटने की मुबारकबाद दी, तो किसी ने भारती के लिए चिंता जताते हुए उन्हें रेस्ट करने की हिदायत दी।
फैंस कमेंट कर लिखते हैं कि – किसी से इतना भी मत काम करवाइए कि वह उस लगन से काम ना कर पाए। और दुसरे लिखते है कि- मैडम आपने इतने साल लगातार काम तो किया ही है अब थोड़ा वक्त अपने बच्चे को दे दो.. वह अभी केवल 12 दिन का ही तो है… ऐसे में उसे अपनी मां की जरूरत होगी। लोगो के प्यार भरे रिएक्शन इस टाइम भारती को खुब मिल रहे है। साथ ही साथ खुब बधाईयां भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें-बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम कर रही थीं भारती सिंह, फैंस ने दिया यह रिएक्शन
