बहराइच: जैन समाज के लोगों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती, दो साल बाद निकाली गई शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में गुरुवार को जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जन्म जयंती मनाई गई। रथ के साथ सुंदर झांकी भी निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।बहराइच में जैन समाज परिवार के लोगों ने गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई। शहर के जैन मंदिर से निकली शोभा यात्रा में …

बहराइच। शहर में गुरुवार को जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जन्म जयंती मनाई गई। रथ के साथ सुंदर झांकी भी निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।बहराइच में जैन समाज परिवार के लोगों ने गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई। शहर के जैन मंदिर से निकली शोभा यात्रा में महिला और पुरुष शोभायात्रा में जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जैन समाज के वैभव जैन ने बताया कि 1008 भगवान महावीर जन्म जयंती पर झांकी सजाई गई। झांकी का पूरे नगर का भ्रमण कराया गया।नन्हें बच्चे विभिन्न स्वरूप में चल रहे थे। शोभा यात्रा में लोग डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। इसके बाद मंदिर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन हुआ। मालूम हो कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से शोभा यात्रा नहीं निकली जा रही थी। दो वर्ष बाद गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: रूस के पड़ोसी चार देशों के राष्ट्रपतियों ने किया यूक्रेन का दौरा, समर्थन भी जताया

संबंधित समाचार