Shanaya Kapoor Photos : शनाया कपूर ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, दोस्त के बर्थडे पार्टी में मचाया धमाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही फैशन डीवा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने सुपर सिजलिंग लुक्स फैंस के साथ शेयर कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब शनाया की बिकिनी फोटोज ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही फैशन डीवा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने सुपर सिजलिंग लुक्स फैंस के साथ शेयर कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब शनाया की बिकिनी फोटोज ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।

शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बिकिनी लुक सुपर स्टनिंग है। इन तस्वीरों में शनाया अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करते हुए भी नजर आ रही हैं। बता दें कि शनाया ने हाल ही में अपने फ्रेंड का 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

फोटोज में शनाया फ्लोरल बिकिनी में अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। शनाया ने पूल में एन्जॉय करते हुए भी अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो सुपर सिजलिंग लुक में दिखाई दे रही हैं।

बिकिनी लुक के साथ शनाया की मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार्म एड कर रही है। अपने दोस्तों संग पार्टी करके शनाया काफी खुश नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई हैं। उनकी गर्ल गैंग भी कलरफुल बिकिनी में उनके साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर की इन तस्वीरों पर उनकी मां महीप कपूर ने दिल वाले कई इमोजी कमेंट किए. उनके स्टाइलिस्ट ने आंखों में प्यार भरे इमोजी कमेंट किए।

एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में Gorgeous ??, Hotties day out??, Cute ❤️❤️❤️ लिखकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि शनाया जल्द ही फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म से उनका लुक भी रिवील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : काजल अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप शो करती नजर आईं एक्ट्रेस

संबंधित समाचार