इटावा: नवजात बच्ची के शव को यमुना में फेंका, कुत्तों ने बनाया निवाला, महंत ने पुलिस को दी सूचना
इटावा। प्रदेश में जिले के लवेदी थाना इलाके के अंदर टकरूपुरा के पास यमुना नदी में फेंके गए एक नवजात शव को लेकर तहलका मच गया है। 2 दिन की नवजात बच्ची का शव कार सवार लोग यमुना पुल पर फेंक कर चले गए, जिसे कुत्ते घसीट कर ले जा रहे थे। मंदिर के महंत …
इटावा। प्रदेश में जिले के लवेदी थाना इलाके के अंदर टकरूपुरा के पास यमुना नदी में फेंके गए एक नवजात शव को लेकर तहलका मच गया है। 2 दिन की नवजात बच्ची का शव कार सवार लोग यमुना पुल पर फेंक कर चले गए, जिसे कुत्ते घसीट कर ले जा रहे थे। मंदिर के महंत ने कुत्तों को बच्ची का शव ले जाते देखा तो शव को छुड़ाया।
ये सब मंदिर के महंत गोपालदास ने देखा, तो वहां मौजूद लोगों ने शव को कुत्ते से छुड़ाया और शव को मंदिर के किनारे पर ही रखकर पुलिस को जानकारी दी।
इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने नवजात के शव मिलने की पुष्टि करते बताया कि टकरूपुर डिभोली यमुना पुल के नीचे नवजात बच्ची का शव मिला, जिसके हाथ में मेडिकल निडिल वाला टेप भी लगा हुआ दिखा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा होगा। जब उसकी मौत हो गई तो कुछ लोग उसे जल प्रवाह में फेंक गए हों।
पढ़ें-आगरा: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
