अमरोहा: धूमधाम से मनाई राम नवमी, मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रामनवमी पर्व के अवसर पर भक्तों ने भगवान श्रीराम की भव्य आरती का आयोजन किया। आरती के पश्चात भगवान राम को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। नगर के शक्तिपीठ झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रांगण में रविवार को राम नवमी पर्व के अवसर पर शिव महा मंडल मेला समिति …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रामनवमी पर्व के अवसर पर भक्तों ने भगवान श्रीराम की भव्य आरती का आयोजन किया। आरती के पश्चात भगवान राम को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
नगर के शक्तिपीठ झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रांगण में रविवार को राम नवमी पर्व के अवसर पर शिव महा मंडल मेला समिति के तत्वावधान में भगवान पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
पंडित दिनेश कुमार शास्त्री द्वारा आरती से पूर्व विधि विधान के साथ पूजन कराया गया। इसके बाद भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम की आरती की गई। आरती के बाद शिव महामंडल रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम को भोग लगाया गया और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। पंडित सतवीर गिरी ने बताया गया कि आज ही के दिन भगवान राम ने अवतार लिया था और भक्तों के दुखों का हरण किया था।
इस मौके पर राकेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, कविता सैनी, गिरधारी लाल सैनी, पुनीत अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, राजपाल सैनी, हुकुम सिंह, डॉ. बलवंत, हितेश अग्रवाल, पुरुष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल दृष्टि अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, सुशील भगत, राजपाल प्रजापति, सुशील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आज मनाया जाएगा राम नवमी महोत्सव
गजरौला। श्याम मित्र मंडल की ओर से आज से नगर में एकादशी श्रीराम नवमी महा उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 11 व 12 अप्रैल तक किया जाएगा। महोत्सव कार्यक्रम में दूर-दूर के कलाकार बुलाए जाएंगे जो महोत्सव में नाना प्रकार की झांकियां प्रस्तुत करेंगे।
रविवार को उसके बारे में जानकारी देते हुए श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि श्रीराम नवमी का यह महोत्सव गजरौला नगर की अवंतिका पार्क में आयोजित किया जाएगा। जो 11 व 12 अप्रैल 2 दिन तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को कमेटी पिछले 11 वर्षों से मनाती आ रही है। इस महोत्सव में दूर दूर से कलाकारों को बुलाया है।
