अमरोहा : अष्टमी पर हुआ महागौरी का पूजन, घरों में कन्याओं को खिलाया भोजन
अमरोहा/मंडी धनौरा/अमृत विचार। घरों में अष्टमी पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया गया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई। शहर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर में पिछले आठ दिनों से आस्था …
अमरोहा/मंडी धनौरा/अमृत विचार। घरों में अष्टमी पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया गया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई। शहर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर में पिछले आठ दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को भक्तों ने देवी को फूल और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण के लिए कामना की। सुबह से ही भक्त कन्याओं को बुलाने के लिए उनके घरों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए।
नवरात्रि के आठवें दिन शनिवार को दुर्गा माता के अष्ट स्वरूप मां महागौरी की आराधना की गई। भक्तों ने मंदिरों के साथ ही अपने घरों में मां महागौरी के मंत्रों का उच्चारण किया। देवी को फल फूल आदि अर्पित कर मन्नतें मांगी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने स्नान आदि से निर्वत होकर मंदिरों की ओर रुख किया। इसके बाद कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।
भक्त गणों के मुंह से लगातार जय अंबे जय काली और जय दुर्गा जैसे जय कारे सुनाई दे रहे थे। भक्तों ने माता के चरणों में पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद स्वजनों की खुशहाली की मुरादें मांगी । प्राचीन नव दुर्गा मंदिर के पुजारी हरिओम त्रिवेदी ने बताया कि मां दुर्गा का आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है दुर्गा पूजन के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और संघः फल दायिनी हे। उनकी उपासना से भक्तों के सभी कल्मष भूल जाते हैं।पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। भविष्य में पाप,संताप, दैन्य -दुःख उसके पास कभी नहीं जाते यह सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकार हो जाता है।
ये भी पढ़ें : UP MLC Election 2022 : अमरोहा में डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश
