बहराइच: 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित,कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा हुई मजबूत
बहराइच। जिले भर में बुधवार को भाजपा का 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान मंत्री का भाषण सुना। इसके बाद सभी मंडल में झंडारोहण किया गया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल को 42 साल पूर्व हुआ था।बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर बहराइच में जिलाध्यक्ष श्याम करन की अगुवाई में …
बहराइच। जिले भर में बुधवार को भाजपा का 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान मंत्री का भाषण सुना। इसके बाद सभी मंडल में झंडारोहण किया गया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल को 42 साल पूर्व हुआ था।
बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर बहराइच में जिलाध्यक्ष श्याम करन की अगुवाई में झंडारोहण के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। सदर विधायक के कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। इसके अलावा नानपारा में भी स्थापना दिवस मनाया।
मिहीपुरवा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्धबोधन को सुना। इसके बाद सभी ने यात्रा निकाली।मुख्यातिथि योगेश प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि वीरचन्द्र वर्मा रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विमल पोरवाल ने किया।
कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री रामप्रीत वर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मण्डल मंत्री हेमराज वर्मा, अनसूचित मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष सरोज रावत,आनन्द प्रकाश वर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष योगेश वर्मा, संजीव रावत,अशोक लोधी सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक हुए घायल, सीएससी रेफर
