महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ रोहित भारद्वाज ने बताया क्यों थे TV से दूर, किया बड़ा खुलासा
मुंबई। स्टार प्लस के शो महाभारत में ‘युधिष्ठिर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित भारद्वाज ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। काफी समय से टीवी से दूर रोहित ने रिवील किया है कि उनकी शादी टूटने के कगार पर है। उन्होंने बताया है कि 2017 से ही उनकी शादी शुदा जिंदगी …
मुंबई। स्टार प्लस के शो महाभारत में ‘युधिष्ठिर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित भारद्वाज ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। काफी समय से टीवी से दूर रोहित ने रिवील किया है कि उनकी शादी टूटने के कगार पर है। उन्होंने बताया है कि 2017 से ही उनकी शादी शुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है।
एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा है कि 2017 में इंडोनेशिया ट्रिप के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। दोनों के बीच क्लेश इस कदर बढ़ गया था कि बात अब तलाक तक पहुंच गई है। रोहित ने कहा कि, वो पिछले चार सालों से अकेले ही रह रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी भी डाल दी है और ये प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 2 महीने से अधिक का समय लग सकता है।
एक्टर की एक बेटी भी है। लेकिन पत्नी से बहस के चलते वो अपनी बेटी से भी दूर हैं। रोहित की पत्नी-बेटी दिल्ली में ही अपनी मां के साथ रहती है। उन्होंने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों से वो अपनी बेटी से मिले तक नहीं हैं और ना ही उसका चेहरा देखा है। रोहित ने कहा, ‘बेटी से ना मिलने का दर्द क्या होता है। ये सिर्फ एक पिता ही समझ सकता है।’
पढ़ें-थलापति विजय की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बीस्ट’ का ट्रेलर Out, 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
