उत्तराखंड: धामी सरकार को पुराने वादे याद दिलाएंगे रिटायर्ड फौजी, बनाई रणनीति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी सरकार को पुराने वादे याद दिलायेंगे। इसके लिए पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि एक्स पैरामिलिटरी की …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी सरकार को पुराने वादे याद दिलायेंगे। इसके लिए पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा।

पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि एक्स पैरामिलिटरी की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव हो चुका है। और जल्द ही कुमाऊं के जिलो की कार्यकारणी का चुनाव होगा। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा पैरामिलिटरी के लोगों को सभी सुविधायें देने, अल्मोड़ा में मंडलीय पैरामिल्टरी कल्याण कार्यालय खोलने और 8 फरवरी 2014 को जारी किया गया अध्यादेश लागू करने की मांग होगी।

संबंधित समाचार