Karan Johar ने The Kashmir Files को बताया ‘आंदोलन’, BO कलेक्शन पर कहा यह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से रिलीज हुई है, दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। बॉलीवुड के भी बहुत से सेलेब्स ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार हैं। एक इंटरव्यू के करण जौहर …

मुंबई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से रिलीज हुई है, दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। बॉलीवुड के भी बहुत से सेलेब्स ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार हैं। एक इंटरव्यू के करण जौहर ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में तारीफ की।

करण ने किया रिएक्ट

करण जौहर ने कहा बोले, “द कश्मीर फाइल्स फिल्म उस तरह के बजट में नहीं बनी है, जैसे बाकी की फिल्में बनती हैं। लेकिन देखा जाए तो इसमें जमकर कमाई की है। इंडियन सिनेमा की यह बिगेस्ट हिट रही है। मैं बॉक्स ऑफिस इंडिया पढ़ता हूं तो वहां उनका कहना है कि इस तरह का आंदोलन ‘जय संतोषी मां’ (साल 1975) फिल्म के बाद देखने को नहीं मिला है।”

जौहर ने आगे कहा कि आप लोगों को यह मानना होगा कि कुछ तो इसमें ऐसा है जो पूरे नेशन से कनेक्ट कर रहा है। देखा जाए तो अकैडमिकली आपको इसे देखना चाहिए। आपको देखना चाहिए इसे समझने के लिए। यह जानने के लिए कि इस तरह का आंदोलन हुआ था। यह केवल एक फिल्म नहीं रह गई है, यह आंदोलन बन चुकी है।

वहीं मूवी फ्रंट की बात करें तो करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट कर रहे हैं।

पढ़ें-अयोध्या: कलश स्थापना के साथ नवरात्र की हुई शुरुआत, मंदिरों में उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार