उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की टक्कर से रिटायर्ड प्रधानाचार्य की मौत

टनकपुर, अमृत विचार। मार्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन की 75 वर्षीय रिटायर्ड प्रधानाचार्या की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुष्पा तड़ागी पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह तड़ागी निवासी ककरालीगेट टनकपुर को पूर्णागिरि मार्ग में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हायर रेफर कर दिया। रास्ते में …
टनकपुर, अमृत विचार। मार्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन की 75 वर्षीय रिटायर्ड प्रधानाचार्या की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुष्पा तड़ागी पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह तड़ागी निवासी ककरालीगेट टनकपुर को पूर्णागिरि मार्ग में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हायर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतका के पुत्र रिपुदमन तड़ागी बताया कि लोगों की सूचना पर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एंबुलेंस न मिलने से निजी वाहन से खटीमा ले जाया गया। खटीमा में भी डॉक्टर न मिलने से उन्हें पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य रह चुकी हैं। वह अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की समेत भरा-पूरा परिवार छोड गई। जिस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, पुलिस देर सायं तक कोई सुराग नहीं लगा पाई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस समय पूर्णागिरि मेला चलने के कारण पूर्णागिरि मार्ग में वाहन तेजी से और ओवरलोड के साथ चल रहे हैं। इससे यह दुर्घटना सामने आई है।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।