बरेली: नगर विकास मंत्री के टेस्ट में नगर आयुक्त पास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशों का नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पूरी तरह पालन किया। इस पर नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त की सराहना की और अपने ट्विटर हैंडिल पर अफसरों की फोटो लगाकर सफाई के लिए कर्मचारियों व अफसरों का आभार जताया। दो दिन पहले नगर विकास मंत्री ने …

 बरेली,अमृत विचार। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशों का नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पूरी तरह पालन किया। इस पर नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त की सराहना की और अपने ट्विटर हैंडिल पर अफसरों की फोटो लगाकर सफाई के लिए कर्मचारियों व अफसरों का आभार जताया।

दो दिन पहले नगर विकास मंत्री ने अफसरों से सुबह सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए थे। नाला सड़क सफाई के दौरान अफसरों से भी मौके पर मौजूद रहने को कहा था। नगर आयुक्त ने आदेश का पालन करते हुए चौपुला रोड पर स्वयं सफाई कर्मी के साथ रहकर सफाई कराई। इसी तरह निगम के सभी अफसरों ने किया था।

इस तरह प्रदेश भर से आईं फोटो में बरेली के नगर आयुक्त की फोटो का चयन नगर विकास मंत्री की सूचना संपर्क टीम ने किया और उसे अपने ट्विटर हैंडिल पर लगाते हुए अधिकारियों ,सफाई कर्मचारियों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा है कि इस अमृतमय कार्य को करते रहना है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: समय कम बचा, हर कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाए

 

संबंधित समाचार