अयोध्या: चैत्र नवरात्र के पर्व पर जगमगाया मंदिर, सुरक्षा व्यवस्था के हुए पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चैत्र नवरात्र के पर्व को देखते हुए नगर के सभी मंदिर जगमगा उठे हैं। देवकाली, पाटेश्ववरी माता, मरी माता सहित तमाम मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। माता की पिंडियों का जबरदस्त श्रृंगार किया गया है। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दो साल बाद कोरोना प्रोटोकॉल की काफी …

अयोध्या। चैत्र नवरात्र के पर्व को देखते हुए नगर के सभी मंदिर जगमगा उठे हैं। देवकाली, पाटेश्ववरी माता, मरी माता सहित तमाम मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। माता की पिंडियों का जबरदस्त श्रृंगार किया गया है।

प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दो साल बाद कोरोना प्रोटोकॉल की काफी हद तक खत्म हुई बंदिशों से भक्तों को खुशियों की डबल डोज मिल गई है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर लोगों को बाजारों में खरीदारी करते हुए देखा गया।  कलश, चुनरी, नारियल की दुकानों पर भारी भीड़ दिखी। खरीदारों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। चौक, नाका, देवकाली, नियावां व रिकाबगंज जैसे बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे।

चौक में खरीदारी करने आई सविता द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व हैं। साल भर में दो बार आने वाले नवरात्र का हम सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-बरेली: एमएलसी चुनाव के लिए संजय कम्यूनिटी हॉल में हुई ट्रेनिंग, 7 अनुपस्थित

संबंधित समाचार