सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की जब्त हुई अवैध संपत्ति, गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही कार्रवाई
बलरामपुर। छोटे आजम खां कहे जाने वाले सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक की अवैध रूप से अर्जित की गई 6 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अब तक लगभग 71 करोड़ की …
बलरामपुर। छोटे आजम खां कहे जाने वाले सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक की अवैध रूप से अर्जित की गई 6 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अब तक लगभग 71 करोड़ की संपत्ति सरकार द्वारा कुर्क की जा चुकी है। पूर्व विधायक लगभग 2 साल तक जेल में बंद थे। विधानसभा चुनाव से पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।
योगी सरकार के आते ही पूर्व विधायक द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है। उतरौला तहसील के अंतर्गत पूर्व विधायक की लगभग 71 करोड़ की संपत्ति अब तक कुर्क की जा चुकी है।
पढ़ें- मुरादाबाद : भ्रांति और आशंकाओं के चलते रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं लोग
