UP Board Paper Leak: 12वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में STF करेगी जांच, DIOS बलिया ब्रजेश मिश्रा निलंबित
लखनऊ। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा के पेपर आज 30 मार्च को दोपहर 2 बजे होने थे। इससे पहले यह पेपर 24 जिलों में रद्द कर दिए गया है। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होने के बाद आनन-फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर को …
लखनऊ। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा के पेपर आज 30 मार्च को दोपहर 2 बजे होने थे। इससे पहले यह पेपर 24 जिलों में रद्द कर दिए गया है। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होने के बाद आनन-फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पेपर बलिया से लीक हुआ है। पेपर लीक मामले की जांच के लिए STF का गठन कर दिया गया है। वाराणसी से STF की टीम जांच के लिए बलिया को निकली है। ACS होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पेपर लीक मामले की रिपोर्ट मांगी है।
घटना के बाद सरकार ने STF जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि दोषियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। हमारी व्यवस्था नकल विहीन परीक्षा करानी है। पेपर केवल बलिया में लीक हुआ। लेकिन इस सीरीज के पेपर 24 जिलों में गए थे। इसलिए इन जिलों में पेपर रद्द कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य नकल विहीन परीक्षा करानी है। जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शिक्षा विभाग की एसीएस आराधना शुक्ला ने कहा कि 24 जिलों में पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर सिर्फ 1 जिले में लीक हुआ लेकिन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 24 जिलों के सभी केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द की गई हैं। आराधना शुक्ला ने कहा कि इसमें बच्चों की कोई गलती नहीं है।
डीआईओऐस बलिया ब्रजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबितकर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट मामले की जांच के लिए बलिया रवाना भी हो चुकी है। बता दें कि डीआईओऐस बलिया ब्रजेश मिश्रा का विवादों और भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपो में घिरे रहे हैं। हरदोई में BSA रहते हुए शिक्षक भर्ती में भी ब्रजेश मिश्रा फंसे थे।
