लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में खनन मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिस पर गोमती नगर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। चित्रकूट की महिला ने …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में खनन मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिस पर गोमती नगर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

चित्रकूट की महिला ने गायत्री और छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया।

गायत्री प्रजापति की ओर से इस सज़ा के खिलाफ अपील की गई, जिस पर लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने इसी मामले में पीड़िता की मां को गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन बार-बार के समन के बावजूद वह पेश नहीं हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद गायत्री प्रजापति और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में गायत्री प्रजापति समेत तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। वहीं दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

पढ़ें- जो बाइडेन के शीर्ष सलाहकार दलीप सिंह आएंगे भारत, कई महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे बातचीत

संबंधित समाचार