आगरा: 9 अप्रैल को होगी MLC चुनाव की वोटिंग, मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा होंगी मत पेटिकाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी विधान परिषद के चुनावों में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। नामांकनों की जांच के बाद आगरा-फिरोजाबाद सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे एवं सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह यादव के बीच चुनावी कड़ा मुकाबला होना है। आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट पर कुल 3926 मतदाता हैं। 2320 पुरुष …

आगरा। यूपी विधान परिषद के चुनावों में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। नामांकनों की जांच के बाद आगरा-फिरोजाबाद सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे एवं सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह यादव के बीच चुनावी कड़ा मुकाबला होना है।

आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट पर कुल 3926 मतदाता हैं। 2320 पुरुष और 1605 महिलाएं शामिल हैं। आगरा जनपद में 16 बूथों पर 2324 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं फिरोजाबाद में नौ बूथों पर 1601 मतदाता वोट डालेंगे।

एमएलसी के चुनावों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें, जिला पंचायतें, क्षेत्र पंचायतें तथा छावनी बोर्ड के सदस्य आदि मतदान करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे एवं सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह यादव के अलावा इस सीट पर हस्नूराम अम्बेडकरी, विमल कुमार, प्रवीन कुमार, गिरजेश चौहान चुनाव मैदान में उम्मीदवार हैं।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन ने बताया कि मतदान आगरा जनपद के समस्त विकास खंड कार्यालयों एवं नगर निगम कार्यालय में सम्पन्न होगा। आगरा जनपद में मतदान के लिए मतदान पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए आठ अप्रैल को सुबह आठ बजे ही रवाना हो जाएंगी।

पढ़ें- राजस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस पर शुभकामनाएं दी

संबंधित समाचार