उत्तर प्रदेश वाटर मैनेजमेंट में बना देश का श्रेष्ठ राज्य, राष्ट्रपति ने दिया स्वतंत्र देव सिंह को पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार के जल शक्ति के क्षेत्र में कार्य के लिए देश का श्रेष्ठ राज्य चुना गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के कार्यकाल के चंद रोज में ही प्रदेश सरकार को जल शक्ति विभाग में काम के लिए देश के नंबर एक राज्य का पुरस्कार मिला है। वाटर मैनेजमेंट के लिए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार के जल शक्ति के क्षेत्र में कार्य के लिए देश का श्रेष्ठ राज्य चुना गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के कार्यकाल के चंद रोज में ही प्रदेश सरकार को जल शक्ति विभाग में काम के लिए देश के नंबर एक राज्य का पुरस्कार मिला है। वाटर मैनेजमेंट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को सम्मान मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथ से पुरस्कार प्राप्त किया है। सोमवार शाम को विभाग के बंटवारे में स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति विभाग मिला था। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों इस पुरस्कार को प्राप्त किया।

पढ़ें- मीराबाई चानू ने जीता ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

संबंधित समाचार