बागेश्वर: किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर

बागेश्वर, अमृत विचार। अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत सिमस्यारी व ओड़लोहार गांव में काश्तकारों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी साथ ही किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। गांव में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा …
बागेश्वर, अमृत विचार। अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत सिमस्यारी व ओड़लोहार गांव में काश्तकारों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी साथ ही किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए।
गांव में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरूण किशोर ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान ने गांव को गोद लिया है। जिसके तहत किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी साथ ही वैज्ञानिक विधि से कृषि के तरीके बताए जाएंगे। किसान विकास काफलीगैर के प्रभारी डा कमल पांडे व मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से की जाने वाली खेती की जानकारी दी उन्होंन कहा कि यदि इस विधि से खेती की जाय तो किसानों की आय में वृदिध हो सकती है। जिला उद्यान अधिकारी डा आरके सिंह ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं की जानकारी दी।
किसान विकास केंद्र के हरीश जोशी ने फसल व खेती के तौर तरीके बताए। कहा कि खेती से आय में वृदिध की जा सकती है। इस दौरान किसानों को निशुल्क उपकरण व किसान किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, पार्वती देवी, दीवान चंद्रा, सरूली, आशा, दीपा आदि दर्जनों काश्तकार उपस्थित थे।