बहराइच: दूसरे दिन हरियाणा की टीम ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा से सटे नेपाल के बांके में चल रहे वालीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को भी हरियाणा की बालिका टीम ने एकतरफा मुकाबले में नेपाल की लुंबिनी टीम को पराजित किया। जिले के रूपईडीहा से सटे नेपाल के जिला बांके नेपालगंज शहर में शनिवार को तीसरे दिन सागरमाथा सीमेंट प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल कप में हरियाणा …

बहराइच। रूपईडीहा से सटे नेपाल के बांके में चल रहे वालीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को भी हरियाणा की बालिका टीम ने एकतरफा मुकाबले में नेपाल की लुंबिनी टीम को पराजित किया।

जिले के रूपईडीहा से सटे नेपाल के जिला बांके नेपालगंज शहर में शनिवार को तीसरे दिन सागरमाथा सीमेंट प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल कप में हरियाणा क्लब व नेपाल लुंबिनी टीम के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा महिला टीम ने नेपाल की लुंबिनी टीम को

3-0 के अंतर से सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

दूसरी जीतने वाली टीम के साथ हरियाणा टीम का सेमीफाइनल प्रतियोगिता में मुकाबला होगा। हरियाणा क्लब की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी निर्मल तंवर को मैच ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

हरियाणा क्लब ने दो मैचों में नेपाल वालीबाल प्रेमियों के मन मस्तिक में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। क्योंकि दर्शकों के जुबान से सुनने को मिल रहा है कि हरियाणा क्लब फाइनल की प्रबल दावेदार है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बांके जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के टीएस ठकुरी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: तीन महीने और मिलेगा मुफ्त राशन, अगर नहीं है कार्ड तो ऑनलाइन व ऑफलाइन करें रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार