कन्नौज: खाकी से खादी तक का सफर तय करने वाले असीम अरुण बने मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कन्नौज। खाकी से खादी तक का सफर तय करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने का साहसिक फैसला लेने …

कन्नौज। खाकी से खादी तक का सफर तय करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने का साहसिक फैसला लेने वाले असीम अरूण कन्नौज सदर से विधायक चुने गए। पहली बार में विजय पताका लहराने वाले असीम अरुण को योगी सरकार ने राज्य मंत्री का तोहफा दिया है।

उन्होंने आज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है। विदित हो कि विधानसभा चुनाव घोषित होते ही असीम अरुण पुलिस नौकरी से वीआरएस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने उन्हें कन्नौज की सदर सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने सपा के अनिल दोहरे को छह हजार मतों से हराया।

आइपीएस असीम अरुण मूलरूप से ठठिया के खैरनगर के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कालेज में हुई थी। बीएससी की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं। उनके पिता स्व. श्रीराम अरुण यूपी के आईपीएस थे। श्रीराम अरुण यूपी के डीजीपी भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-जानें कौन हैं जयवीर सिंह, जिन्होंने तोड़ दिया सपा का तिलिस्म, अब मंत्री पद का मिला ईनाम

संबंधित समाचार