बहराइच: भाजपा से प्रज्ञा त्रिपाठी और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नामांकन
बहराइच। कलेक्ट्रेट में सोमवार को भाजपा से डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के सभी विधायक भी शामिल रहे। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट से सोमवार को भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के …
बहराइच। कलेक्ट्रेट में सोमवार को भाजपा से डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के सभी विधायक भी शामिल रहे।
बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट से सोमवार को भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रज्ञा त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष श्याम करन, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, बलहा से सरोज सोनकर, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, सुरेश्वर सिंह, श्रावस्ती के राम फेरन पांडेय के अलावा विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
धुर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने अपना नामंकन कराया। भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने जनपद के विधायकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप मे नामांकन दाखिल कर समाजवादी पार्टी से दो दो दावेदार होने से सपा की बेचैनी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े-प्रयागराज: 6 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप, बनाए गए 3210 केंद्र
