Sonam Kapoor Pregnant: सोनम कपूर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी गुड न्यूज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। जी हां, जल्द ही एक नन्हा मेहमान सोनम कपूर के घर आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पेस्ट शेयर करके दी है। View this post on Instagram A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor) उन्होंने …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। जी हां, जल्द ही एक नन्हा मेहमान सोनम कपूर के घर आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पेस्ट शेयर करके दी है।
उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ तस्वीरों में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस कपल को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। उनका पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चार हाथ। आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल। वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन से से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’
पढ़ें- मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने की The Kashmir Files की तारीफ, फिल्म को लेकर कहा यह
