हल्द्वानी: पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश के बासार बन रहे हैं। अगर बारिश होती है तो यहां बढ़ रहे तापमान में गिरावट आएगी। उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। पहाड़ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश के बासार बन रहे हैं। अगर बारिश होती है तो यहां बढ़ रहे तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। पहाड़ हो या मैदान सभी जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रविवार को उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

राज्य में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश होगी। यहां बिजली भी चमक सकती है साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुमाऊं में भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों पहाड़ और मैदान सभी जगह तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तो वहीं पहाड़ में 21 से 22 डिग्री तक तापमान बना हुआ है। अगर बारिश का दौर होता है तो तापमान में कमी आएगी। इधर हल्द्वानी में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर के समय यहां गर्मी और भी बढ़ गई है। हालांकि शाम होने के साथ ही यहां तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

मार्च में सामान्य से 99 प्रतिशत कम हुई बारिश
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मार्च में अभी तक काफी कम बारिश हुई है। यहां अभी तक केवल 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 99 प्रतिशत कम है। वहीं बागेश्वर में 2.1 मिमी, चंपावत में 2.2 मिमी, पिथौरागढ़ में 0.2 मिमी बारिश हुई है। अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिले में इस माह अभी तक बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है। माना जा रहा है मार्च में इस समय पड़ रही असमान्य गर्मी के पीछे यह भी वजह हो सकती है।

उत्तराखंड में 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।- विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र , उत्तराखंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर