Alia Bhatt birthday: 29 साल की हुईं बॉलीवुड की गंगुबाई, जानें एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ीं यह खास बातें
मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती है। आलिया की एक्टिंग को हमेशा पसंद किया जाता है।हर फिल्म के साथ आलिया कुछ एक्सपेरिमेंट करती हैं जिसकी वजह से हर बार तारीफ लूट लेती हैं। आज आलिया अपना …
मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती है। आलिया की एक्टिंग को हमेशा पसंद किया जाता है।
हर फिल्म के साथ आलिया कुछ एक्सपेरिमेंट करती हैं जिसकी वजह से हर बार तारीफ लूट लेती हैं। आज आलिया अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया की इस साल कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आलिया ने बहुत कम समय में अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
आलिया की लाइफस्टाइल
आलिया भट्ट का मुंबई में एक बहुत ही शानदार घर है। घर को ऋचा बहल ने डिजाइन किया है। वह इस घर में अपनी बहन शाहीन के साथ रहती हैं। आलिया के पास लग्जीरियस गाड़ियां भी हैं। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके साथ ऑडी क्यू7,ऑडी क्यू5, बीएमडब्लयू 7 सीरीज, रेंज रोवर सहित कई गाड़ियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के पास 74 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह एक फिल्म करने के लिए 9-10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस है।
आपको बता दें आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई है। अब वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। आलिया के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इस साल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होगी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं।
नीतू कपूर ने बर्थ-डे पर शेयर किया पोस्ट
आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आलिया के बर्थडे पर नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। नीतू सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बाहर और अंदर से सबसे खूबसूरत को हैप्पी बर्थडे।

शाहीन और आलिया अपने वेकेशन को खूब एंजॉय कर रही हैं। शाहीन ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों खूब एंजॉय कर रही हैं।
यह भी पढ़े-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवंत मान का इस्तीफ़ा स्वीकार किया
