Akshay Kumar ने किया खुलासा, बताया Bachchhan Paandey साइन करने के पीछे का कारण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हर जॉनर की फिल्में की हैं। कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल भी निभाएं हैं। अब अक्षय कुमार सालों बाद एक बार फिर ‘बच्चन पांडे’  में विलन का रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, अभिमन्यु …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हर जॉनर की फिल्में की हैं। कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल भी निभाएं हैं। अब अक्षय कुमार सालों बाद एक बार फिर ‘बच्चन पांडे’  में विलन का रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा और प्रतीक बब्बर भी हैं। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से निगेटिव रोल नहीं किया है। इस फिल्म को साइन करने का क्या एक कारण था। इस पर अक्षय कुमार ने कि उन्हें ‘खिलाड़ी 420’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्में करने में बहुत मजा आया।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में विलन 2 घंटे के लिए हीरो पर हावी हो जाता है और हीरो सिर्फ आखिरी के 10-15 मिनट में विलन पर हावी होता है। अक्षय कुमार ने कहा कि उनका घर एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर वह अपने डर को नहीं दिखा सकते।

पढ़ें- कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया शादी का ऑफर, कहा- मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी

 

संबंधित समाचार