जनता ने संर्कीण सोच की राजनीति को नकारा : डॉ. दिनेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जीत का इतिहास दोहराने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याोगी सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद, अपराधवाद और क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है। डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव की …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जीत का इतिहास दोहराने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याोगी सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद, अपराधवाद और क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है। डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में निर्णायक बढ़त हासिल कर रही भाजपा की जीत को पार्टी नेतृत्व की व्यापक सोच वाली जनकल्याण की राजनीति की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि उप्र के लोगों ने सर्कीण सोच की राजनीति को नकारते हुए विकासवाद की अवधारणा पर काम करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि चुनाव में रात आठ बजे तक जारी 267 सीटों के परिणाम के तहत भाजपा को 180 सीट पर विजय हासिल हो चुकी है, जबकि पार्टी के उम्मीदवारों ने 73 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनायी हुयी है। वहीं सपा सिर्फ ने 65 सीट ही जीत सकी है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा रालोद गठजोड़ के अवसरवादी चरित्र को जनता समझ गई थी इसलिए जनता ने उन्हें समर्थन नहीं दिया। पार्टी की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोदी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आरंभ हुई उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा अब और अधिक गति पकडेगी।

यह भी पढ़ें:-सिराथू सीट से बड़ी खबर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लगा झटका, सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से मिली करारी शिकस्त

संबंधित समाचार