प्रियंका गांधी ने स्वीकार की हार, कहा-कांग्रेस यूपी में विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने हार स्वीकारते हुए कहा है कि कांग्रेस यूपी में विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा- कि लोकतंत्र में जनता का मत …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने हार स्वीकारते हुए कहा है कि कांग्रेस यूपी में विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा- कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है।
हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस नेता नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेंगे।
…संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 10, 2022
वहीं इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर से हासिल की बड़ी जीत, बीजेपी के विवेक शाक्य को दी मात
