यूपी चुनाव 2022: अतरौली सीट से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह ने मारी बाजी, सपा के वीरेश यादव को दी शिकस्त
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में सुबह से चल रही मतगणना में अतरौली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। देर शाम अंतिम राउंड की मतगणना समाप्त हो गई। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह चुनाव जीत गए हैं। अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें …
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में सुबह से चल रही मतगणना में अतरौली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। देर शाम अंतिम राउंड की मतगणना समाप्त हो गई। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह चुनाव जीत गए हैं। अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि संदीप सिंह योगी सरकार में वित्तमंत्री हैं। दूसरे नंबर पर सपा के वीरेश यादव रहे हैं।
कल्याण सिंह के पौत्र हैं संदीप सिंह
सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी अतरौली व शहर विधानसभा में है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र व वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह सुबह ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए। वे अतरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। अभी तक मिले रुझान में भाजपा प्रत्याशी संदीप बढ़त बनाए हुए थे। वोट का अंतर अधिक होने की वजह से सुबह ही संदीप सिंह का जीतना तय मान लिया गया था।
यह भी पढ़ें:-मणिपुर चुनाव: भाजपा की 12 सीट पर जीत, 12 पर बढ़त
