मणिपुर चुनाव: भाजपा की 12 सीट पर जीत, 12 पर बढ़त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इंफाल। उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में सत्ताधारी भाजपा गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 12 सीट पर जीत हासिल हुई है तथा 12 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पी शरतचंद्र सिंह को 18,271 मतों …

इंफाल। उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में सत्ताधारी भाजपा गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 12 सीट पर जीत हासिल हुई है तथा 12 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पी शरतचंद्र सिंह को 18,271 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। नीतीश कुमार के जनता दल (यू) को तीन सीट पर जीत हासिल हुई है और वह तीन सीट पर आगे चल रहा है।

कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को दो-दो सीट पर विजय हासिल हुई है, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। कुकी पीपुल्स अलायंस को एक सीट पर जीत हासिल हुई, जबकि एक अन्य सीट पर वह आगे है। एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट पांच सीट पर आगे हैं। हालांकि इन दोनों दलों का चुनाव पूर्व भाजपा से गठबंधन नहीं था, लेकिन दोनों दल गठबंधन सरकार का हिस्सा रहे। कांग्रेस दो सीट पर आगे है।

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शाम चार बजकर तीन मिनट तक कुल 51 सीट से जुड़े परिणाम या रुझान उपलब्ध थे। भाजपा ने वर्ष 2017 में केवल 21 सीट जीतकर एनपीपी और एनपीएफ की मदद से सरकार बनाई थी। हालांकि भगवा दल ने बाद में अपनी संख्या बढ़ाकर 28 कर ली थी।

इसे भी पढ़ें-

गोवा के दोनों उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वियों से हारे चुनाव

 

संबंधित समाचार