उत्तर प्रदेश की करहल सीट पर दौड़ी साइकिल, अखिलेश यादव ने हासिल की जीत
करहल। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हुआ। क्योंकि यहां के करहल सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के मैनपुरी जिले की करहल सीट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वजह से काफी समय से सुर्खियों में चल रही थी। …
करहल। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हुआ। क्योंकि यहां के करहल सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के मैनपुरी जिले की करहल सीट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वजह से काफी समय से सुर्खियों में चल रही थी। इस जगह से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा था।
अखिलेश यादव के आते ही वीआईपी बन गई इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके मुकाबले में आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतार दिया था। शुरुआती रुझानों में ही यहां से अखिलेश यादव आगे चल रहे थे। लेकिन अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यहां से जीत हासिल करली है।
ये भी पढ़ें-
कानपुर: बिठूर में फिर जीती भाजपा, अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनीन्द्र को हराया
