यूपी चुनाव: गौतम बुद्ध नगर की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा, पंकज सिंह ने दर्ज की रिकार्ड मतों से जीत
गौतम बुद्ध नगर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने यहां की तीनों सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा के नोएडा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकार्ड वोट से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्धनगर के दादरी से भाजपा के तेजपाल …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने यहां की तीनों सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा के नोएडा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकार्ड वोट से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्धनगर के दादरी से भाजपा के तेजपाल नागर, जेवर से धीरेन्द्र ठाकुर तथा नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने जीत दर्ज की है।
नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह ने सपा-रालोद गठबंधन के सुनील चौधरी, कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक और बसपा के कृपाराम शर्मा को टिकने ही नही दिया। पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह एक लाख 80 हजार वोट से जीते हैं। पंकज सिंह ने अजित पवार की एक लाख 65 हजार वोट से जीत के रिकार्ड को तोड़ा है।
2017 में भी इस सीट पर निर्वाचित हुए पंकज सिंह को कुल एक लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: कुर्सी सीट में बनी असमंजस की स्थिति, सपा प्रत्याशी की जीत के बाद बीजेपी ने की फिर से मतगणना की मांग
