अमरोहा : छह राउंड तक दो स्थानों पर सपा तो दो पर भाजपा चल रही आगे
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में अब तक छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें अमरोहा विधानसभा और नौगामा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि धनोरा और हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। अमरोहा में सुबह 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हो चुकी थी। कड़ी सुरक्षा …
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में अब तक छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें अमरोहा विधानसभा और नौगामा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि धनोरा और हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।
अमरोहा में सुबह 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हो चुकी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। पार्टियों के समर्थक मंडी समिति के बाहर डटे हुए हैं। अब तक जो 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें भाजपा और सपा के उम्मीदवार आगे हैं।
अमरोहा में 30 राउंड की मतगणना है जबकि अमरोहा विधानसभा का परिणाम सबसे पहले आएगा। अमरोहा विधानसभा में एक बार फिर सपा के उम्मीदवार महबूब अली परचम लहराने की तैयारी में है। यहां पर भाजपा उम्मीदवार काफी वोटों से पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बांदा: जिले की सभी सीटों पर सपा को मात दे रही भाजपा, समर्थकों के बीच फैली खुशी की लहर
