गोरखपुर: सीएम योगी के गृह जिले में भाजपा की आठ सीटों पर बढ़त, 34 हजार मतों से BJP आगे
गोरखपुर। सीएम योगी के अपने शहर गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर बढ़त बना ली है जबकि कैम्पियरगंज विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह लगभग तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जिले में महत्वपूर्ण सीट गोरखपुर दृशहर विधान सभा सीट के …
गोरखपुर। सीएम योगी के अपने शहर गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर बढ़त बना ली है जबकि कैम्पियरगंज विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह लगभग तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जिले में महत्वपूर्ण सीट गोरखपुर दृशहर विधान सभा सीट के प्रत्याशी सीएम योगी चौथे चक्र की मतगणना में 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि प्रतिद्वंदी सपा की उम्मीदवार सुभावती शुक्ला को 4290 वेाट मिल हैं और योगी को 16569 मत मिले हैं।
गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह ने दो चक्र मतगणना पूरा होने के बाद सपा उम्मीदवार विजय बहादुर यादव से तीन हजार वोटों से बढत बना ली है। पिपराइच में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के अमरेन्द्र निषाद से आगे चल रहे हैं तो बांसगाव में भाजपा के विमलेश पासवान, खजना और चिल्लूपार में भाजपा के प्रत्याशियों ने बढत बना ली है।
