Maang Tikka Design: दुल्हन कर सकती है इन मांग टीको से अपने लुक को कम्पलीट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लड़कियां अपने फैशन को लेकर काफी एक्टिव रहती है। हर लड़की के अपनी शादी लेकर बहुत से सपने देखती है। शादी मे कैसे लुक में दिखना है सब की तैयारी बहुत सोच कर करती है।शादी के दिन सजने के लिए दुल्हन अपने लहंगे से लेकर गहनों पर सबसे ज्यादा फोकस करती हैं। ब्राइडल लुक …

लखनऊ। लड़कियां अपने फैशन को लेकर काफी एक्टिव रहती है। हर लड़की के अपनी शादी लेकर बहुत से सपने देखती है। शादी मे कैसे लुक में दिखना है सब की तैयारी बहुत सोच कर करती है।शादी के दिन सजने के लिए दुल्हन अपने लहंगे से लेकर गहनों पर सबसे ज्यादा फोकस करती हैं। ब्राइडल लुक में सबसे बड़ा ट्विस्ट मांग टीका देता है। मांग टीका आपके पूरे लुक को बदल कर रख देता है।इन दिनो सबसे ज्यादा ट्रेंड में राजपूती मांग टीका है। जो आपके लुक को रॉयल लुक में रानी जैसा रुप देता है। शादी में शाही लुक देने के लिए राजपूती मांग टीका दुल्हनों की पहली पसंद बना हुआ है। इसे पहनकर दुल्हन किसी महारानी की तरह ही लगती हैं।इसके साथ ही पंजाबी मांग टीका भी दुल्हन पर काफी शानदार लगता है। ये साइड में नॉर्मल मांग टीका से काफी बड़ा और हैवी होता है।अगर आप अपने लुक को सिंपल-सोबर रखना चाहती है तो कुंदन का ये मांग टीका आपके लुक को काफी शानदार टच देगा।पाजंबी और मुस्मिल ब्राइड के लिए ये लुक बेहद प्यारा है। हैवी मांग टीका के साथ और भी एसेसीरीज पहनकर आप जच सकती हैं। इनमें कई लुक में ज्वैलरी देखने को मिलती है।इसके साथ ही माथा पट्टी वाला मांग टीका भी दुल्हनों पर काफी अच्छा लगता है। यह मांग टीका दुल्हन को रजवाड़ो का लुक देता है।

यह भी पढ़े-मतगणना LIVE: कालाढूंगी विधानसभा में फिर राजयोग की तरफ बढ़ रहे भाजपा के बंशीधर भगत, कांग्रेस के महेश शर्मा दे रहे टक्कर