महिला दिवस पर विशेष : सफलता की मिसाल हैं अंशु नागपाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा/अमृत विचार। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। राजनीति में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। ऐसा ही एक चेहरा गजरौला की नगरपालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल हैं, जो पिछले साढ़े चार साल से लोगों की सेवा कर रही हैं। अंशु नागपाल सेवा और सफलता …

अमरोहा/अमृत विचार। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। राजनीति में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। ऐसा ही एक चेहरा गजरौला की नगरपालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल हैं, जो पिछले साढ़े चार साल से लोगों की सेवा कर रही हैं।

अंशु नागपाल सेवा और सफलता की जमानत हैं। अंशु नागपाल ने पहली बार 2017 में नगरपालिका का चुनाव लड़ीं। चुनाव जीतकर गजरौला के विकास में काफी काम किया। बताती हैं कि राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करने का मौका मिल है, इसलिए स्वच्छता के मामले में पालिका ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी ताकत का लौहा मनवा रही हैं।

वह कहती हैं कि जब से पालिका की चेयरपर्सन बनीं है तब से लोगों की हर संभव मदद और समस्याओं को दूर कर रही हैं। जहां गजरौला के चौराहे सुंदर दिख रहे हैं वहीं सड़कें भी अच्छी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया स्वच्छता के मामले में पालिका कई पुरस्कार भी जीत चुकी है और प्रदेश में सबसे पहले अथक प्रयासों से सिल्ट वेस्ट मैनेजमैंट के जरिए सड़कों का निर्माण कराया गया। चेयरपर्सन पालिका की जिम्मेदारी के साथ-साथ नागपाल इंटरनेशनल और श्रीराम कालेज की भी चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा 14 कंपनियों की एमडी हैं। इन सबकी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। कहती हैं कि महिलाओं को स्वावलंबी होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Women’s Day Special : बेसहारों की बैसाखी हैं दिव्यांग रुचि चतुर्वेदी, कर रही हैं न्यायिक सेवा की तैयारी

संबंधित समाचार