बहराइच: यूक्रेन में फंसे रजत के परिवार को बेटे के घर आने का है इंतजार, रोमानिया में ली हुई है छात्र ने शरण
बहराइच। महसी निवासी रजत को गुरुवार को एयर इंडिया का विमान मिल जायेगा। जिससे वह दो दिन में बहराइच घर पहुंच जाएगा। परिवार को रजत के आने का इंतजार है। जिले के महसी निवासी रजत तिवारी पुत्र वेद प्रकाश तिवारी पांच वर्ष पहले यूक्रेन में एमबीबीएस की तैयारी करने गए थे। रूस और यूक्रेन युद्ध …
बहराइच। महसी निवासी रजत को गुरुवार को एयर इंडिया का विमान मिल जायेगा। जिससे वह दो दिन में बहराइच घर पहुंच जाएगा। परिवार को रजत के आने का इंतजार है।
जिले के महसी निवासी रजत तिवारी पुत्र वेद प्रकाश तिवारी पांच वर्ष पहले यूक्रेन में एमबीबीएस की तैयारी करने गए थे। रूस और यूक्रेन युद्ध संघर्ष के दौरान रजत वहीं फंस गया है। वह किसी प्रकार रोमानिया देश में शरणार्थी शिविर में पहुंच गया। रजत शरण लेकर रह रहा है।
वह दूरभाष पर परिवार के माता और पिता से बराबर संपर्क में है। वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि रोमानिया में शिविर में रजत मौजूद है। एयर इंडिया से गुरुवार एयर इंडिया कार्गो में सीट मिल जाएगी। वेद प्रकाश तिवारी बताते हैं कि यूक्रेन में विनीतसिया हॉस्पिटल में एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब परिवार के लोग रजत के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही सभी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं।
यह भी पढ़ें; सपा के लिए रैली करने वाराणसी आईं ममता बनर्जी का हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, दिखाये काले झंडे
