बहराइच: शिव विवाह में दुल्हन की तरह सजा मंदिर, बारातियों का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार रात शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह आयोजित हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंत आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। जरवलरोड नगर को लाइटों व झालरों से सजाया गया। …

बहराइच। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार रात शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह आयोजित हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंत आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। जरवलरोड नगर को लाइटों व झालरों से सजाया गया। शिव परिवार जरवलरोड की ओर से प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन किया गया। दुल्हन की तरह सजाया गए  मंदिर परिसर में बारातियों का स्वागत हुआ।

भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल बारात के बाराती वर कन्या पक्ष के लोग भगवान के विभिन्न स्वरूपों में सजी झांकियों के साथ गाजा बाजा के बीच जरवलरोड बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सब्जी मंडी, चीनी मिल चौराहा, तूफानी चौराहा होते हुए गल्ला मंडी स्टेशन रोड होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में पहुंची। जहां बारातियों का शानदार स्वागत किया गया। वहीं सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर तूफानी चौराहा पर दोपहर से ही भंडारे का आयोजन किया गया तथा मंदिर परिसर को सजाया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजक सालिक राम सोनी, संतोष कुमार सोनी, बबलू सोनी , प्रिंस तिवारी, राजन सोनी,रामू शुक्ला और प्राचीन शिव मन्दिर के आयोजक मंडल के सदस्य चंदन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, अजय फैजाबादी, बनारसी दास गुप्ता, सुनिधि देव  मिश्रा, श्री चंद जैन, चंद्रकुमार जैन, राम लौटन जायसवाल, अतुल पटवा, रामू गुप्ता, संजय गुप्ता, मोनू मिश्रा, जीतू श्रीवास्तव बराती के अलावा बराती पूर्व सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश अवस्थी, संजय राव, कृष्ण कुमार गुप्ता, शिव नारायण सोनी थाना प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड राजेश सिंह काफी संख्या में फोर्स के साथ मौजूद रहे।

पढ़ें- BHU के सिंह द्वार पर छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर यूक्रेन-रूस युद्ध में जान गवांने वाले छात्र को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार