रुद्रपुर: सिडकुल की कंपनी से लौट रही महिला को अगवा करने का प्रयास
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की कंपनी में काम करने वाली एक महिला को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने थाना ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किये जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की कंपनी में काम करने वाली एक महिला को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने थाना ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किये जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है और अपने बच्चों व मां के साथ रहती है। उसके पति की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। तब से वह कंपनी में काम कर बच्चों का भरण पोषण करती है। महिला का आरोप है कि ट्रांजिट कैंप निवासी पप्पू उसे पिछले एक साल से परेशन कर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
साथ ही उसके पीछे वह उसकी कंपनी में ही कार्य के लिए भी पहुंच गया। इस दौरान वह आये दिन उसका रास्ता रोक परेशान करता है और एक दिन वह उसे जबरन अपने साथ कृष्णा कॉलोनी स्थित एक कमरे में ले गया। जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग आयी।
लेकिन उसके बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि बीते दिन वह कंपनी से घर लौट रही थी तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर वह वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से पप्पू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
