सुहेलदेव के अनुयायी परिवारवाद की बजाय देंगे राष्ट्रवाद का साथ : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अम्बेडकरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराज सुहैल देव के नाम पर राजनीति करने वाले उनके विचारों के विपरीत आचरण कर रहे हैं। महाराज सुहैल देव का अनुयायी गजनी और मोहम्मद गोरी के समर्थकों के साथ खड़े होने के बजाय राष्ट्रवाद की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पसंद …

अम्बेडकरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराज सुहैल देव के नाम पर राजनीति करने वाले उनके विचारों के विपरीत आचरण कर रहे हैं। महाराज सुहैल देव का अनुयायी गजनी और मोहम्मद गोरी के समर्थकों के साथ खड़े होने के बजाय राष्ट्रवाद की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पसंद करेंगे।

अम्बेडकरनगर की कटेहरी और अकबरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा “ यह क्षेत्र महाराज सुहैलदेव का ननिहाल है। बहराइच में महाराज सुहैलदेव ने सालार मसूद गाजी को हराया था। मैंने सुना है कि उनके किले पर कब्जा हो रहा है। 10 मार्च के बाद इसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। हम महाराज सुहैलदेव के नाम पर बहराइच में भव्य स्मारक और मेडिकल कालेज बना रहे हैं।”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह डॉ. लोहिया की पावन भूमि है। 1960 के दशक में यूपी के कई जिलों में रामायण मेले की शुरुआत की थी। आज अपने को डा अम्बेडकर का अनुयायी कहने वाले रामभक्तों पर गोली चलाते हैं। लोहिया कहते थे कि सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतति से दूर रहना चाहिए। आज के सपा का नारा है, सबका साथ सैफई खानदान का विकास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश में अराजकता फैलाई। इससे यूपी बदनाम होता गया और दंगे होते गए।
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले दंगा, छिनैती और लूटपाट कराते थे, जिनके गुर्गे तमंचा रखते थे, आज वही हनुमान जी गदा लेकर घूम रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ज्यादातर परिवारवादी कारसेवा करते नजर आएंगे। यह भाजपा की वैचारिक विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली नहीं मिल पाती थी। आज सबको पर्याप्त और बिना भेदभाव के बिजली मिल रही है। पहले बिजली का भी मजहब होता था। कोरोना की वैक्सीन सबको फ्री मिल रही है। अगर सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक गई होती। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के महीने में दो बार राशन मिला है। पहले राशन और गरीबों की योजनाओं का पैसा कहां चला जाता था। ये पैसा सपा के गुर्गे खा जाते थे। इत्र वाले मित्र के पास चला जाता था। उससे पहले बसपा का हाथी के पेट में समा जाता था। जो राशन और गरीब कल्याण योजनाओं का पैसा खाते हैं, उन्हीं के लिए बुलडोजर है।

उन्होंने कहा कि जो पहले हाथी से लड़े थे, वह दूसरी पार्टी से लड़ रहे हैं। हाथी जब वजन नहीं संभाल पाई तो साइकिल तो टूट ही जाएगी। योगी ने कहा 2017 के पहले दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगता था। आज दंगाई डरता था। उसे मालूम है कि दंगा होगा तो क्या होगा। सम्मान सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-आगरा: ताजमहल में कल से तीन दिन देखिये असली कब्रें, प्रवेश भी निःशुल्क

संबंधित समाचार