अमरोहा : खाना बनाते समय घर में लगी आग, आशियाना जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमरोहा। शुक्रवार की रात को खाना बनाते समय गांव चकारसी में घर में आग लग गईं। आग लगने गरीब की झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। यह मामला शुक्रवार की देर रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव चकारसी का है। गांव निवासी वीरपाल सिंह का कच्चा …

अमरोहा,अमरोहा। शुक्रवार की रात को खाना बनाते समय गांव चकारसी में घर में आग लग गईं। आग लगने गरीब की झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। यह मामला शुक्रवार की देर रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव चकारसी का है।

गांव निवासी वीरपाल सिंह का कच्चा घर बना हुआ था।  शुक्रवार की रात को खाना बनाते समय मजदूर वीरपाल के घर में आग लग गई और देखते ही देखते उसका पूरा आशियाना जलकर खाक हो गया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। घर में मौजूद सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घर में खड़ी बाइक भी जल गई। मजदूर वीरपाल का कहना है कि उसके पास अब सर छुपाने को भी जगह नहीं है। इसलिए वह शासन प्रशासन से चाहता है कि उसकी मदद की जाए।

संबंधित समाचार