अयोध्या: डिंपल यादव के सीएम योगी पर किए गए बयान पर संतों ने जताई नाराजगी, कहा- सपा सुप्रीमो की पत्नी ने भारतीय संस्कृति पर कटाक्ष किया है

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की ओर से सीएम योगी के भगवा कपड़े पर किए गए जंग वाले बयान पर अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी है। संतों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बात सिर्फ वही कह सकते हैं जिनके हाथ खून से रंगे हैं। सत्येंद्र दास वेदांती …

अयोध्या। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की ओर से सीएम योगी के भगवा कपड़े पर किए गए जंग वाले बयान पर अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी है। संतों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बात सिर्फ वही कह सकते हैं जिनके हाथ खून से रंगे हैं।

सत्येंद्र दास वेदांती ने कहा कि डिंपल यादव मुख्यमंत्री के कपड़े ही नहीं भारत की अस्मिता और भारतीय संस्कृति पर कटाक्ष करने का काम किया है। डिंपल यादव सिंदूर नहीं धारण करती हैं और ना ही मंगलसूत्र पहनती हैं। ऐसे लोग भगवा पर कटाक्ष कर रहे है जिसको भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवा पर कटाक्ष करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

पढ़ें- आगरा: सपा नेता की पत्नी ने यमुना में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, लोगों ने बचाई जान

संबंधित समाचार