बरेली साइंस एग्जीबिशन: किसी ने बनाया मल्टीपर्पस चूल्हा, तो किसी ने भूकंप आने पर अलर्ट वाला घर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जिला विज्ञान केंद्र की तरफ से संजय कम्यूनिटी हॉल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक के करीब 160 स्कूलों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आईडिया प्रस्तुत किए। किसी ने मल्टीपर्पस वाला चूल्हा बनाया तो …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जिला विज्ञान केंद्र की तरफ से संजय कम्यूनिटी हॉल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक के करीब 160 स्कूलों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आईडिया प्रस्तुत किए। किसी ने मल्टीपर्पस वाला चूल्हा बनाया तो किसी ने भूकंप आने पर अलर्ट करने वाला घर बनाया। इतना ही नहीं, कुछ छात्रों ने तो बाढ़ आने पर ऊपर उठने वाला घर भी बना डाला।

सर्दियों में आया आइडिया तो बना डाला चूल्हा
दरअसल, भुता ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरेली के छात्र शिव कुमार ने सहायक अध्यापिका दीप्ति चंद्रा के निर्देशन में एक मल्टपर्पस चूल्हा बनाया है। इस चूल्हे से एक बार में तीन काम होते है। चूल्हे की बॉडी को मेटल से बनाया गया है। उसके ऊपर मिट्टी लगाई गई है। चूल्हे की बॉडी में पानी भर दिया जाता है। जिससे चूल्हा जलने पर उसकी बॉडी में भरा पानी गर्म होता है। उसे एक टंकी की मदद से बाहर निकाल लिया जाता है। ठीक इसी तरह उसमें एक स्टीम पाइप भी लगाया गया है। जिससे भाप बाहर आती है और वह भाप ठंडा होकर डिस्टिल्ड वाटर का काम करती है। वहीं, इससे तीसरा काम उस पर खाना भी आसानी से बनाया जा सकता है।

भूकंप आने पर अर्लट करने वाला घर
ठीक इसी तरह से रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलरिया अरिल के कक्षा छह के छात्र विशान ने सहायक अध्यापक शुभम सिंह के निर्देशन में भूकंप आने पर अलर्ट करने वाला एक घर बनाया है। उन्होंने बताया कि इस घर को बनाने के साथ ही उन्होंने इसमें एक ऐसा सेंसर लगाया है। जो घर के जरा सा हिलने पर तुरंत ही अलार्म बजा देगा। इससे पता चल जाएगा कि भूकंप के झटके आए है और घर के सभी सदस्य अलर्ट हो जाएंगे।

सभी ब्लॉकों से लिए गए 10-10 स्कूल
इस प्रतियोगिता के लिए बरेली के सभी 16 ब्लॉकों से 10-10 स्कूलों को चुना गया है। यह एग्जिबिशन दो दिनों तक चलेगी। पहले दिन बेसिक के स्कूलों ने इसमें प्रतिभाग किया और कल माध्यमिक के स्कूल इसमें प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढ़े-

बरेली: ओएचई लाइन टूटी, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित, जंक्शन पर यात्री रहे घंटों परेशान

संबंधित समाचार