पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के नेता पूर्वोत्तर की संस्कृति, पहनावे का उड़ाते हैं मजाक
मणिपुर। मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। ऐसे में यहां चुनावी रैलियों का दौर जारी है। पीएम मोदी ने मणिपुर के हिंगांग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को …
मणिपुर। मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। ऐसे में यहां चुनावी रैलियों का दौर जारी है। पीएम मोदी ने मणिपुर के हिंगांग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई। ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें-
एसटीएफ ने 1.22 करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ की जब्त, तस्कर गिरफ्तार
